मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी स्वामीनाथ मौर्य के बंद पड़े मकान का दरवाजा तोड़कर रविवार की रात चोरों ने कपड़े और जेवरात समेत ढाई लाख का माल पार कर दिया।
स्वामीनाथ मौर्य परिवार सहित मुंबई रहते हैं। वह वहां किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। 5 अप्रैल को पड़ोस के लोगो ने घर का दरवाजा टूटा देखा तो फोन पर इसकी सूचना स्वामीनाथ को किया।सूचना पर वह मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए। सोमवार को जब घर पहुंचे और छानबीन की तो पता चला कि कमरे का ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखे सोने के दो झुमके, सहारा ,एक चैन ,एक अंगूठी ,चांदी की करधनी पायल 18 साडी पीतल के बर्तन, इनवर्टर, बैटरी और खाद्य सामग्री समेत करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।