फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ..

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि वह नौ जनवरी की शाम को खेत की तरफ गई थी। जहां रास्ते से ही एक युवक ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। उसे गौसपुर बाजार के पास एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी तेंदुआ धमौर निवासी राकेश वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें