फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को आरपीएफ ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। घर से नाराज होकर अपने पिता के पास मुम्बई जाने के लिए निकले आठवी के छात्र को आरपीएफ ने गोदान एक्सप्रेस से उतारकर परिजनों को सौंप दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद यादव का बेटा विमलेश यादव (12) अजोसी के एक प्राइवेट स्कुल मे कछा आठवीं मे पढ़ता है। मंगलवार को वह घर से स्कूल के लिए निकला। वह स्कुल मे दोपहर तक पढ़ाई करने के बाद मडिय़ाहु स्टेशन पहुंच गया। जहां से मुंबई जा रही गोदान एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार हो गया। यात्रीओं ने जब उसका स्कूल बैग देखा तो शक होने पर पुछताछ की। पता चला की वह घर से नाराज होकर मुम्बई जा रहा है। एक यात्री ने आरपीएफ जंघई के कांस्टेबल प्रमोद सरोज को सूचना दी। इस सूचना पर आरपीएफ जंघई एएसआई जयराम मीना ने बालक को जंघई में ट्रेन से उतार लिया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें