फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव मे मंगलवार की शाम एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना के संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। बुधवार को सुबह बेटी के साथ थाने आई महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी दोनों बेटियां मंगलवार की शाम को शौच के लिए गई थी। जहां पहले से घात लगाए गांव के ही चार युवकों ने बड़ी बेटी को पकड़ लिया। उसकी 16 वर्षीय छोटी बहन भागते हुए घर पहुंचकर घटना को बताया तो वह शोर मचाते खेत की तरफ दौड़ी। अपनी तरफ आता देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित लड़की की मां का कहना है कि उसने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सुबह थाने आने को कहा था। वह सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। युवती का आरोप है कि तीन युवक उसका हाथ पांव और मुंह दबाए हुए थे। एक उसके साथ दुराचार कर रहा था। मां को शोर मचाते अपनी तरफ आता देख सभी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक जिन चार लोगों पर दुष्कर्म का युवती आरोप लगा रही है उसमें से दो लोग रोजी रोटी के लिए बाहर हैं जबकि दो मजदूर हैं। उनसे उसका पुराना विवाद है। एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि घटना की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें