सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के घोरहां गांव निवासी रामउजागीर यादव का 17 वर्षिय पुत्र अभय यादव भदोही जनपद के नई बाजार में स्थित सेंट मेरिज स्कूल में 11वीं का छात्र है। वह सोमवार को घर से के लिए निकला था लेकिन रास्ते से ही गायब हो गया। घर से विद्यालय की दूरी पांच किलोमीटर होने के कारण वह साइकिल से स्कूल जाता था प्रतिदिन की तरह वह सोमवार को सवा नौ बजे घर से स्कूल के लिए निकला लेकिन देर शाम तक वापस घर न पहुंचने पर परिजनों ने लापता अभय की खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।