मडियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास के निकट गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी राम सेवक (45) अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। वह शाम को करीब आठ बजे शिवपुर बाईपास पर पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर ूरूप से घायल हो गए ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।