फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो लुटेरी बन गई सरपतहां पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पैसे लेकर छोड़ा, दबाव में लौटाई रकम
विज्ञापन

एसपी ने कहा मामले की जांच कर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। वाहन चेकिंग के दौरान सरपतहां पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। दो दिनों तक उनसे मोलभाव होता रहा। आरोप है कि 17 हजार रुपए लेने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष को हुई तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रुपए तीसरे दिन वापस कर दिए। पीड़ित युवक ने एसपी को तहरीर दी है और पुलिस पर कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना था कि मामूली शिकायतों पर भी सिपाहियों को निलंबित करने वाले डीआईजी/एसपी क्या ऐसे एसओ को निलंबित करेंगे।
सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला निवासी एजाज अहमद का आरोप है कि सात जनवरी को वह यूनियन बैंक शाखा पट्टीनरेंद्रपुर गया था। जहां से सरपतहां पुलिस ने उसकी बाइक को पकड़ लिया। उसे और उसके मित्र को थाने लाकर लाकअप में बंद कर दिया। कहा कि गाड़ी चोरी की है। उसने बताया कि बाइक उसने खरीदा है तो पुलिस ने गाड़ी मालिक को थाने बुलाया। उसने इस बात की पुष्टि कर दी। फिर भी उसे छोड़ने के लिए 50 हजार की मांग की गई। नहीं देने पर उसे धमकी भी दी गई। दूसरे दिन रात में जब उसने 17 हजार रुपए दे दिए तो उसे छोड़ा गया। उसका कहना है कि पुलिस को उसने फोटोस्टेट कागजात भी दिए थे लेकिन पुलिस ने नहीं माना। पुलिस को पैसा देने के लिए उसने अपनी पत्नी का गहना 10 हजार रुपए में बंधक रखा और रुधौली के एक व्यक्ति से सात हजार रुपए उधार लेकर पुलिस को पैसा दिया। छूटने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं के माध्यम से जिलाध्यक्ष से शिकायत की तो एक दारोगा ने रुधौली बाजार में बुलाकर पैसा वापस कर दिया। इसकी वीडियो उसने बना ली है। इस मामले में ट्वीटर पर यूपी पुलिस ने जौनपुर पुलिस को जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामला गंभीर है, पर संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - दिनेश पाल सिंह, डीआईजी/एसप़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें