जौनपुर। सीजेएम ने जफराबाद थाना क्षेत्र के हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए आख्या प्रस्तुत न करने पर थानाध्यक्ष जफराबाद को नोटिस जारी किय था। उसके बाद भी आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने थानाध्यक्ष के खिलाफ अवमानना का वाद दर्ज किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए आदेशित किया। उधर बक्सा थाना क्षेत्र के हत्या के मामले में 6 मई 2018 को थानाध्यक्ष बक्सा को कोर्ट ने आदेश दिया था कि प्रकरण की अग्रिम विवेचना कर तीन माह के भीतर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करें। लेकिन थानाध्यक्ष ने आदेश का अनुपालन नहीं किया। जिस पर कोर्ट ने थानाध्यक्ष के खिलाफ अवमानना का वाद दर्ज किया है।