धर्मापुर। प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विजय कुमार चौरसिया और उनकी टीम ने बुधवार को एक सप्ताह पूर्व बालिका के अपहरण के आरोप में फरार चल रहे आयुष्मान गौड़ निवासी एकौना थाना गौराबादशाहपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मापुर बाजार में गश्त पर निकले थे। उसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि सरैया मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर अपहरण का आरोपी आयुष्मान मौजूद है।