फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा बंद कर अंदर हो रही थी जानवरों की कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के आलमगंज नवाब साहब हाते में बाहर से दरवाजा बंदकर अंदर जानवरों की कटान हो रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कुंतल मांस, चाकू आदि बरामद किया है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला आलमगंज में नवाब साहब हाते में जानवर काटा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दरवाजा बंद था। मुखबिर ने बताया कि अंदर ही कटान हो रही है। इस पर पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो इसी दौरान तीन लोग अगल बगल के रास्ते से भाग गए। जबकि दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इरफान पुत्र मनीउल्ला निवासी ख्वाजगी टोला और मो. जावेद पुत्र कल्लू निवासी शेखमुहामिद बताया। आठ पशुओं को भी बरामद किया गया। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मौके से इब्राहिम कुरैशी पुत्र जुम्मन कुरैशी निवासी शेख मुहामिद, बाबू कुरैशी पुत्र जुम्मन कुरैशी निवासी शेख मुहामिद, अरशी पुत्र मो. अशरफ निवासी बड़ी मस्जिद के पीछे रौजा अर्जन थाना कोतवाली फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें