बदलापुर। बैहारी गांव में सार्वजनिक जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लेखपाल अर्जुन यादव की तहरीर पर की है। गांव के कुछ लोगों ने तहसील दिवस में इस बात की शिकायत किया था कि बैहारी गाँव निवासी अमरनाथ , रुखसाना पत्नी याकूब , सुरेश , रामजीत , रामनारायण , रामनाथ , संतोष , हरिवंश , बुधिराम , तिलकधारी, श्रीराम ने चारागाह , खाद का गड़हा , प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा कर लिया है। एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने मामले की जांच नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह तथा हल्का लेखपाल अर्जुन यादव को सौंपी थी। जांच में मामला सही पाये जाने पर लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कर कराया है।