शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर रविवार की सुबह पड़ोसियों ने मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों का उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। मोलनापुर गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने शीला देवी (34) पत्नी रवींद्र राजभर और उनके पुत्र शुभम (12) को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।