जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के उंचनी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव निवासी नरेंद्र कुमार का पड़ोस के लोगों से जमीन का विवाद है। आरोप है कि विपक्षी विवादित जमीन में खूंटा गाड़ रहे थे। मना किया तो लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें नरेंद्र कुमार(55), उनकी पत्नी शकुंतला (50), अतुल कुमार (18) और अमित कुमार (35) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अमित की हालत गंभीर बताई गई है।