जौनपुर। एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा है कि बीजेपी की सरकार में अल्पसंख्यकों और दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। आए दिन डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। ऐसे में एआईएमआईएम अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
इमरान बंटी ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी से व्यापार की हालत खस्ता हो चुकी है। देश का माहौल को सांप्रदायिक बनाया जा रहा है। छुट्टा पशु किसानों का खेत बर्बाद कर रहे हैं। गाय के नाम पर माब लिंचिंग हो रही है। इससे दुनिया में देश की छवि धूमिल हुई है। ऐसे में बीजेपी व आरएसएस को रोकना जरूरी है। पार्टी मुखिया असदुद्दीन ओवैसी और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बीच हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया गया है। जिला महासचिव दिलराज बाबू एडवोकेट, शाह नियाज अहमद, सचिव डॉ अब्दुल रशीद, सदर विधानसभा अध्यक्ष अशाद खान, जाफराबाद विधानसभा अध्यक्ष राजन खान, डॉक्टर इरशाद अंसारी, लीगल सेल महासचिव दिलशाद एडवोकेट, हाफिज नियामत कुरैशी, विधानसभा सचिव हाफिज सेराज, आरिफ जुबैर, आजाद खान, सुहैल खान, इस्तेखार, राफे, शाहनवाज, अकरम, फिरदौस अहमद, मुस्तकीम,राशाद, मोहिब खान, क़ामिल, शाहबाज, सेराज, कमालुद्दीन, मुख्तार अली, सलमान, मंसूर, नूरुद्दीन आदि मौजूद रहे।