सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मिल्कोपुर गांव निवासी विरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार विरेन्द्र सिंह कई दिनों से शराब छोड़ चुके थे जिससे उन्हें नींद न आने की शिकायत थी। वह सोमवार की शाम से ही कहीं गायब हो गए थे। रात में न जाने कब वह अपने कमरे में पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
अंदर से कोई हरकत न होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो गमछे के फंदे पर पंखे के सहारे उनका शव लटक रहा था। सूत्रों की माने तो शराब की लत के चलते वह जमीन भी दूसरे को रजिस्ट्री कर चुके थे।