फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध हुआ जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। कोलकाता से घर लौट रहे वृद्ध को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। वृद्ध को बेहोशी की हालत में बाबूपुरवा गांव के समीप छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया। बड़ागांव निवासी दुर्गा प्रसाद (70) पुत्र राम पदारथ कोलकाता में रहते हैं। वे अपने भाई की तेरहवीं में शामिल होने के लिए सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर शाहगंज पहुंचे, जहां से रविवार की तड़के प्राइवेट वाहन से घर जा रहे थे। रास्ते में वाहन पर सवार जहरखुरानों ने उनको अपना शिकार बना लिया। बेहोश होने पर नगदी व सामान लूटकर उन्हें सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें