फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। बस्ती जिले के न्यायालय परिसर में अधिवक्ता जगनारायण यादव की गोली मारकर हत्या से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन किया। घटना की घोर निंदा करते हुए कार्य बहिष्कार किया आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी आश्रित को 50लाख रुपये व नौकरी की प्रदेश सरकार से प्रस्ताव के जरिए मांग किया। साधारण सभा की बैठक की गई। जिसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायालय परिसर में अस्त्र शस्त्र आने से अधिवक्ता व वादकारी असुरक्षित हैं उस पर रोक लगे। वकीलों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को मांगों के संबंध में प्रस्ताव की कॉपी भेजी गई। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष जगदीश नारायण त्रिपाठी व संचालन संयुक्त मंत्री अरविंद कुमार तिवारी ने किया।बैठक में काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे व घटना की कठोर शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें