मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बेलवा बाजार में स्थित यूबीआई के एटीएम बूथ से एक जालसाज को दौड़ाकर पकड़ लिया।
क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी अजीत कुमार बेलवा बाजार स्थित यूनियन बैंक के एटीएम से बैलेंस चेक करने गए थे। एटीएम बूथ में पहले से मौजूद जालसाज ने मदद के नाम पर उनका एटीएम ले लिया। बैलेंस चेक करने के बाद उसने उनके एटीएम से पैसे निकालने की भी प्रक्रिया करने के बाद युवक को एटीएम कार्ड दे दिया। अजीत जैसे ही बूथ से बाहर निकले तभी उनके मोबाइल फोन पर खाते से 4500 रुपये निकलने का मैसेज आ गया। उसने शोर मचाते जालसाज को दौड़ा लिया। बैंक ड्यूटी पर तैनात सिपाही नंदलाल ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे जालसाज को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी निखिल सरोज निवासी राजापुर थाना रानीगंज से कोतवाली में पूछताछ कर रही है।