फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गुमटी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर चौराहे पर स्थित गुमटी में रविवार की रात आग लगने से गुमटी और उसमें रखे हजारों रुपये कीमत के सामान जलकर राख हो गए। आयर गांव निवासी रणधीर कुमार मिश्र भाऊपुर चौराहे पर गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम को गुमटी बंद कर वह घर चले गए। रात में अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। गुमटी में रखा करीब 40 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। चाय बनाने के लिए गुमटी में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। तेज धमाका सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आग की लपटें तेज हो चुकी थीं। गांव के लोग जब तक आग बुझा पाते तबतक पूरी गुमटी और उसमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें