फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिताओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगंवा कला और रामपुर थाना क्षेत्र के सहिजतपुर गांव में गुरुवार की शाम दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालपुर थाने की पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जलालपुर थाना क्षेत्र के नेवढ़िया पुरेलला गांव निवासी लालजी यादव की पुत्री रेखा देवी की शादी दो साल पूर्व मझगंवा कला ककरहिया गांव निवासी अमर बहादुर के साथ हुई थी। गुरुवार की रात रेखा देवी की हालात अचानक खराब होने पर परिजन जौनपुर स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय ले गए। जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति अमर बहादुर यादव, ससुर चन्द्रबली, सास लालती देवी, चचेरे ससुर राम आसरे यादव और चचेरी सास आशा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सहिजतपुर (कवलापुर ) गांव निवासी आसफा (28) पत्नी गोपी की गुरुवार की देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका भदोही जनपद के दुर्गागंज में है। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए। जहर देकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें