फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर अधेड़ ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव स्थित पोखरे के पास बरगद के पेड़ पर गमछे के फंदे से अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह पेड़ पर लटक रहे अधेड़ का शव देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई। शव की पहचान बराभनपुर गांव निवासी सदाबृज राजभर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर खोजी कुत्ता भी पहुंचा लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने भी किसी तरह की कोई आशंका नहीं जताई है। ग्रामीणों के अनुसार सदाबृज को शराब पीने की लत थी जिससे परिवार में आए दिन किचकिच होते रहती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें