फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद शादी की खुशी गम तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। मुंबई से बेटी की शादी करने के लिए घर आए पिता की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। गृह स्वामी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। एक सप्ताह पहले उमाशंकर मुंबई से चलकर परिवार सहित घर पहुंचे थे। घर में छोटी-बेटी खुशबू की शादी 12 मई को होनी है। मंगलवार को उमाशंकर मछलीशहर बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे थे। तभी जौनपुर मार्ग के छाछो मोड़ पर वह एम्बुलेंस के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर में थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत हो गई। उनके दोनों बेटे शैलेश और शैलेंद्र मुंबई में ही है। घटना की सूचना पर अस्पताल में मृतक की पत्नी और दोनो बेटियां पहुंची। उनकी रुदन देखकर लोगों का कलेजा दहल गया। 12 मई को होने वाली बेटी खुशबू की शादी को लेकर लेकर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गयी हैं। असामयिक मृत्यु के चलते परिवार के लोग तथा ग्रामीण हतप्रभ रह गए हैं। हाइवे पर उक्त घटना स्थल पर कोई ब्रेकर नहीं है। और न तो क्रासिंग का कोई संकेत ही बनाया गया है। गौरतलब हो कि अब तक उक्त स्थान पर मोड़ पर घूमते समय वाहन से हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोगो की मौत हो चुकी हैं। फिर भी उस स्थान पर कोई संकेतक प्राशासन द्वारा अथवा हाइवे अथॉरिटी द्वारा नहीं बनाया जा रहा है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें