केराकत। शुक्रवार को पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सेनापुर निवासी राहुल राम के पिता ने मुंबई से अपने दामाद को पैसा देने के लिए अपने बेटे को भेजा था। राहुल ने पैसे खर्च कर दिए। पिता ने दामाद का पैसा उनके घर पहुंचाने का दबाव बेटे पर बनाया तो उसने रूपये लूट की मनगढ़ंत कहानी रच दी। शुक्रवार को उसने पुलिस को सूचना दी कि वह बैंक से रूपये निकाल कर घर लौट रहा था। कुसैला के पास बाइक तसावर तीन बदमाशों ने उसे रोककर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। उसने बैग में 56 हजार रुपये होने का दावा किया था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। उसके बाद केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।