फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग की सूचना पर पुलिस हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक ढ़ाबा पर फायरिंग की सूचना पर पुलिस हलकान हो गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लग गई। किंतु गोली चलने की कहीं पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

जलालपुर बाईपास के नजदीक दयाराम के ढ़ाबा पर किसी ने पुलिस को गोली चलने की सूचना दी। आनन-फानन में वहां यूपी 100 और सीओ केराकत रामभुवन यादव, इंस्पेक्टर जलालपुर विनय प्रकाश सिंह मय फोर्स पहुँच गए। पुलिस जांच -पड़ताल में लग गई। पुलिस के पहुंचने पर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। जांच के बाद गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी। मामला सास और बहू में कहासुनी व मारपीट को लेकर था। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह का कहना है कि झूठी सूचना देने और झगड़ा करने को लेकर कोई तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें