बरसठी। क्षेत्र के परियत में स्थित एएनम सेंटर पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार माह बाद मुकदमा लिख कर कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।बीते नवंबर माह में ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए थे। परियत बाजार के एएनएम ज्योति देवी छठ पूजा पर अपने घर बिहार गई थी । सेंटर पर वापस आई तो ताला टूटा था। जिसमें चोरों ने सेंटर से गर्भवती महिलाओं की कीट सहित कई उपकरण उठा ले गए थे।इसके साथ एएनएम का आवास होने के कारण टीवी,इंवर्टर सेट, एक चैन, दो अंगूठी और पांच हजार नगदी सहित दो अटैची कपड़ा चोर उठा ले गए थे। पीड़िता ने तभी से मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगाते थक गई।लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बाद मेें पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर चार माह के बाद अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। चोरी की मुकदमा दर्ज होने पर लोग तरह तरह की चर्चाए कर रहे हैं।