फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी बनकर मकान में लगाया ताला, ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेकारडीह गांव में अधिकारी बनकर विवादित मकान में ताला लगवाने पहुंचे युवक और युवती की ग्रामीणों ने पिटाई करने के साथ ही बंधक बना लिया। भुक्तभोगी महिला की शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है ।
विज्ञापन

टेकारडीह निवासी जैराजी पत्नी भानुशंकर का आरोप है कि उनका पड़ोसी से मकान का विवाद चल रहा है। वह सोमवार को अपने घर के सामने बैठी थी। इस दौरान बाइक सवार युवक और युवती ने पहुंचकर उसके घर में जबरन ताला लगा दिया । शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए। लोगों ने दोनों का परिचय पूछा तो महिला ने अपने को एसडीएम शाहगंज व पुरुष ने अपने को पत्रकार बताया । ग्रामीणों ने शक होने पर दोनों को बंधक बना लिया और पिटाई भी कर दी। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। इसी बीच दोनों मौका पाकर बाइक से फरार हो गए। जैराजी ने मंगलवार को समाधान दिवस पर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर ताला खोलवाने की मांग की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें