फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन की दूकान और विद्यालय से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी/सिरकोनी। बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान का ताला तोड़कर रविवार की रात लैपटाप बैट्री, मोबाइल फोन समेत सवा लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद प्राथमिक विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर, खाद्यान्न, बर्तन, गैस सिलेंडर, चूल्हा आदि सामान चोर उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर दोनो मामलों में पुलिस को तहरी दी गई है। बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में मोहम्मद सैफ की मोबाइल फोन की दुकान है। रात में चोरों ने दुकान के शटर में लगा ताला तोड़कर उसमें रखा इनवर्टर, बैट्री, लैपटॉप, 12 से अधिक मोबाइल फोन व अन्य सामान उठा ले गए। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के मुताबिक सवा लाख से अधिक का माल चोरी हुआ है। आएदिन हो रही चोरी की घटना से लोग दहशत में हैं। चोरी की घटनाओं में पुलिस खुलासा तो दूर मुकदमा भी दर्ज नहीं करती है। उधर जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद में स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार की देर रात चोरों ने रसोईं घर का ताला तोड़कर उसमे रखा गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, खाद्यान्न उठा ले गए । सोमवार को सुबह प्रधानाध्यापक बृजेश नारायण स्कूल खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें