फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से दो बालिकाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में शुक्रवार को दोपहर नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर दोनों बच्चियों के शव को परिजनों को सौंप दिया। भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी लवकुश बिंद की बेटी महिमा (7) सरसरा गांव में अपने नाना हीरालाल बिंद के घर आई थी। महिमा व मुकेश बिंद की बेटी प्रिया (8) गांव के अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय महिमा तालाब में डूबने लगी। उसे बचाने के लिए प्रिया भी गहरे पानी में उतर गई। वह भी डूबने लगी। यह देख साथ के अन्य बच्चे शोर मचाते घर की तरफ भागे। बच्चों का शोर सुनकर गांव के लोग दौड़कर तालाब पर पहुंचें। गांव के लोग पहुंचे तो दोनों बच्चियां डूब चुकी थी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को तालाब से ढूंढकर निकाला और डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो बच्चियों की मौत से घरों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें