फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में दो युवक डूबे, एक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के पास गुरुवार को सुबह गोमती नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए। शाम को करीब पांच बजे शहर के हनुमान घाट के पास एक युवक का शव बरामद हुआ जबकि दूसरे की तलाश गोताखोरों की मदद से की जा रही है। बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद्र पट्टी गांव निवासी राम अवध का पुत्र विनोद कुमार (22) और हरिश्चंद्र यादव का पुत्र विकास यादव (18) गुरुवार को करीब दस बजे अपने दो तीन और साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गए थे। कलीचाबाद गांव में मंदिर के पास स्थित घाट पर नहाते समय विनोद कुमार और विकास गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। दोनों को डूबता देख उनके साथियों ने शोर मचाया। कुछ देर बाद गांव के लोग पहुंचे तब तक दोनों डूब चुके थे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया लेकिन उनका पता नहीं चला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश जुट गई। शाम को करीब पांच बजे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर हनुमान घाट के पास मछुआरों की जाल में एक युवक का शव फंस गया। आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान विनोद कुमार पुत्र राम अवध के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि विकास के शव की तलाश में गोताखोर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें