फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में रविवार को दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा बाजार के पास बालू लदे ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की जान चली गई जबकि मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मतरी गांव के पास दो बाइक की टक्कर में महिला घायल हो गई, जिले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भदोही जिले के चक सुदरपुर गांव निवासी गुलाबनाथ (40) बाइक से कहीं जा रहे थे। वह मनेछा बाजार के पास पहुंचे थे तभी बालू लदे ट्रक से टकरा गए। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। युवक की जेब से मिले कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। उधर, सुजानगंज थाना क्षेत्र के दीपकपुर गांव की रहने वाली पुष्पा देवी (23) अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ बाइक से मछलीशहर आ रही थी। मतरी गांव के पास सड़क किनारे खड़ी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इस दुर्घटना में पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें