फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ बदलापुर थाने की पुलिस ने अलग अलग स्थानों से चोरी की पांच बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिंगरामऊ थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीली नदी के समीप दो बाइक चोर खड़े है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार बाइक बरामद किया। उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में राजू निषाद निवासी सिरकिना थाना सिंगरामऊ तथा दिलीप निषाद निवासी सिंगरामऊ शामिल है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया। उधर बदलापुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के बटाऊबीर चौराहे के पास से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उपनिरीक्षक राजपति यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि चोरी की बाइक बेचने के लिए युवक किसी का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की होना बताया तथा अपना नाम अशोक यादव निवासी कुशहां बताया।उसके पास से बरामद की गई बाईक भटेहरा गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय की है उसे उसने घनश्यामपुर बाजार से 11 मार्च को चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें