मछलीशहर। कस्बे में सोमवार की रात ट्रक से सामान उतारने के दौरान ऊपर से गुजरे विद्युत तार की चपेट में आकर ट्रक खलासी झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रमेश (30) ट्रक पर खलासी का कार्य करता है। सोमवार की रात स्थानीय कस्बे में वह पर लदा समान उतार रहा था। इसी दौरान वह गाड़ी के बगल से गुजर रहे विद्युत प्रवाहित तार के सम्पर्क में आ गया। करेंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां गंभीर हालत देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
खाना बनाते समय विवाहिता झुलसी
शाहगंज। सरपतहा थाना क्षेत्र के बांस गांव में मंगलवार को खाना बनाते समय विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सरायख्वाजा गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की जिला अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई।
सरपतहा थाना क्षेत्र के बांसगांव गांव निवासी चंद्रभान की पत्नी उमा देवी (26) सुबह खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। उधर सरायख्वाजा गांव निवासी सुष्मा (35) पत्नी गुलाब कश्यप शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। जिला अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।