फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेडख़ानी की विरोध करने पर मनबढ़ों ने पीटा, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरेरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मलेथू गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने लाठी, डंडे और राड से हमला कर दिया। हमले में परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को भदोही के अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मलेथू गांव के एक परिवार की कुछ लड़कियां मंगलवार की शाम दरवाजे बर बैठी थी तभी गांव के दो मनबढ़ युवक पहुंचे और लड़कियों से छेड़खानी करने लगे। लड़कियों ने विरोध किया तो परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। मनबढ़ों ने लाठी, डंडा और राड से हमला कर दिया। जिसमें लालता गिरी, प्रमिला गिरी, श्वेता गिरी, छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भदोही के अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने चारो को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अर्पित, संदीप, दीपक, भानु व दिनेश के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें