फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक गुरुवार को निरीक्षण भवन में पत्रकार अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महराजगंज निवासी पत्रकार संजय दुबे पर जानलेवा हमला करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को पत्रक भी सौंपा गया। पत्रकार अर्जुन शर्मा ने कहा कि पत्रकार के ऊपर पूर्व नियोजित ढंग से हमला किया गया। आज भी वे जिला अस्पताल में भर्ती है। हमलावरों द्वारा उनके परिजनों को धमकी भी दी जा रही हैं। कहा कि यदि प्रशासन द्वारा हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो अपने संघ के माध्यम से लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सुनील चतुर्वेदी, संतोष तिवारी, पवन उपाध्याय, संजय सिंह, संजय मिश्रा, अखिलेश यादव, सुशील श्रीवास्तव, पवन सेठ, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें