फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को झांसा देकर 22 हजार लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। पंजाबनेशल बैंक की स्थानीय शाखा से रुपये निकाल कर घर जा रही महिला को झांसा देकर जालसाज ने उसके पास से 22 हजार रुपया उड़ा दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के टिकरीखुर्द गांव निवासी सीता (60) पत्नी झिनकू राम पंजाबनेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से रुपया निकालने आई थी। वह अपने खाते से 25 हजार रुपया निकाली। बैंक में निकासी पर्ची भरने के लिए एक युवक ने मदद की। महिला ने तीन हजार रुपये अपने बटुआ में रखा और 22 हजार रुपया झोला में रखकर पैदल घर जा रही थी। बैंक में मदद करने वाला युवक रास्ते में रोककर महिला को बातों में उलझा लिया और इसी बीच उसका थैला बदल दिया। महिला के हाथ में जो थैला था उसमें कागज की गड्डी थी जिसके ऊपर और नीचे पांच पांच सौ के नोट लगे थे। यह देखते ही महिला हैरान हो गई। वह भागते हुए बैंक गई तो शाखा प्रबंधक ने उसे पुलिस से शिकायत करने को कहा। महिला की तहव्रीर पर पुलिस छानबीन मे ंजुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें