बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में रविवार की रात मे पैसे के लेनदेन के विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
गांव निवासी संजय गौतम रविवार की शाम को गनेशपुर गांव के पास एक दूकान पर पहुंचे तो वहां पर कुछ और लोग भी आ गए। रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। पिटाई से संजय गौतम घायल हो गए। पुलिस को दी गई तहरीर में संजय ने कहा है कि उन्होंने एक लाख रुपये उधार दिया था। रुपया वापस मांगा तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने उनकी तहरीर पर दीपचन्द, रमेश सिंह, महेन्द्र के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।