मडिय़ाहूं। स्थानीय कस्बे के एक मोहल्ला निवासी स्नातक की छात्रा के गायब होने के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा गुरुवार को सुबह प्रथम पाली में परीक्षा देने गई थी। दोपहर तक वापस नहीं आई तो खोजबीन शुरू की गई। छात्रा के पिता ने स्थानीय कोतवाली में मोहल्ले के ही चार युवकों को नामजद कर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।