महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजाबाजार के पास शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाश पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। रविवार को पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। महराजगंज बाजार निवासी रमाकांत जायसवाल की पत्नी ऊषा जायसवाल बेटे की शादी का कार्ड लेकर अपने मायके राजाबाजार के पास ककरहवा गांव जा रही थी। वह सवारी गाड़ी से राजाबाजार पहुंची यहां अपने भाई राजेश जायसवाल के हीरो एजेंसी पर गई तो पता चला कि एजेंसी बंद हो गई थी। वह पैदल ही ककरहवा गांव जा रही थी। गांव में प्राइमरी स्कूल के पास पहुंची थी तभी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइकर सवार दो बदमाश पीछे से झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गया। महिला ने मायके में जाकर घटना की जानकारी दी। सुबह परिवार के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।