फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच तस्करों के कब्जे से जीआरपी ने बरामद किया 233 कछुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जम्मू से कोलकाता जा रही सियालदह एक्सप्रेस के कोच संख्सा एस आठ से जीआरपी ने 233 कछुओं को बरामद कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। कछुओं को बोरों में छुपाया गया था। बरामद कछुओं को कछुआ सेंचुरी के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन के जौनपुर जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी प्रभारी रणजीत श्रीवास्त ने जांच किया तो बोरों में कछुआ छिपाएं गए थे। पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम तूतिया , इरफान , सलमान, चाली जितेंद्र बताया है। सभी अमेठी के निवासी बताएं जाते है। दो माह पहले जौनपुर जीआरपी व वाराणसी की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल निवासी डाली विश्वास उर्फ सरस्वती को कैंट रेलवे स्टेशन से 105 कछुओं के साथ पकड़ा था, जो शाहगंज में किराए के मकान से कछुआ तस्करी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें