जफराबाद। वाराणसी - लखनऊ राजमार्ग पर हिसामपुर में शुक्रवार की देर शाम एक प्रेमी युगल को पीटने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिकरारा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की अपने कथित प्रेमी के साथ जफराबाद थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में सड़क पर साथ घूमते हुए पकड़े जाने पर महिला के पति हरिलाल व उसका भाई साहबलाल ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई किया था। बाद में थाने में जाकर दोनों पक्ष बिना कार्यवाही के लौट गए। अधिकारियों के संज्ञान में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के पति समेत चार लोगों पर मारपीट, बलवा, दहेज उत्पीड़न के तहत केस दर्ज कर चार लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया।