फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और उसके प्रेमी की पति ने की पिटाई

Sun, 23 Jun 2019 12:23 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के हिसामपुर गांव के पास लबे सड़क पति ने पत्नी और प्रेमी की पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों के बीच थाने में सुलह समझौता तो करा दिया। किसी ने पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई का वीडियो बना लिया था, जो वायरल हो गया है।

विज्ञापन


सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला प्राइमरी विद्यालय में अध्यापिका है। आरोप है कि अध्यापिका का एक अध्यापक से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। स्कूल बंद होने के बाद भी वह अक्सर गायब रहती है। शुक्रवार पत्नी स्कूटी से निकली तो उसका पीछा करते हुए पति भी निकल पड़ा।

उसने हिसामपुर के पास एक दुकान के सामने पत्नी की स्कूटी खड़ी देख वहीं इंतजार में बैठ गया। शाम को छह बजे उसकी पत्नी अपने प्रेमी शिक्षक के साथ बाइक से स्कूटी के पास पहुंची तभी पहले से इंतजार में बैठा पति लाठी लेकर टूट पड़ा। उसने पत्नी और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ तमाशबीन बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। जहां पति और पत्नी दोनों ने कहा कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। थाना अध्यक्ष मधु कुमार सिंह ने बताया कि मामला पति पत्नी के बीच विवाद का है। दोनों ने लिखित रूप से समझौता करके कहा कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते । इस पर दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें