फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे की चिनगारी से आटोसेल्स के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। कस्बे जौनपुर- रायबरेली मार्ग पर सिद्धि विनायक आटोसेल्स के बगल से गुजर रही बारात में हुई आतिशबाजी के दौरान निकली चिनगारी से फर्म के गोदाम में आग लग गई। जिसके चलते गोदाम में रखा तकरीबन तीन का सामान जलकर नष्ट हो गया। नागरिक और दमकल की दो गाड़ियों ने घंटे भर मशक्कत के बाद आग बुझा सकें।
विज्ञापन

फर्म के पीछे दलित बस्ती में बारात आई थीं। रात साढ़े नौ बजे के करीब बाराती नाचते गाते हुए द्वारचार के लिए जा रहे थे। उसी समय आतिशबाजी के दौरान पटाखा से आसमान में निकली चिंगारी फर्म की छत पर रखे सामान पर जा गिरी। जिससे आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें तेज हो गई। अगल बगल के लोगों ने दुकान मालिक को दूरभाष पर आग लगने की जानकारी दी, साथ ही पड़ोस के मकान की छत से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना पाकर सतहरिया और मडियाहू से दमकल की गाड़ियां पहुंचकर घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाई। फर्म के मालिक राजेश कुमार दूबे के अनुसार छत पर उनकी गोदाम है। बाइक के इंजन , टंकी, डिकी, एवं अन्य सामान के साथ ही कुछ पुराने जरूरी कागज भी रखे थे जो जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें