फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस के विवाद में मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। महराजगंज, मीरगंज, सरायख्याजा में डीजे पर डांस को लेकर मारपीट की हुई अलग- अलग घटनाओं में कई लोग घायल हो गए।
महराजगंज क्षेत्र के डढ़वा गांव में को आई बारात में डीजे पर नाचने गाने को लेकर हुए बिवाद में दूसरे दिन घराती को घेर कर बराती मार दिए। जब मामला महराजगंज थाने पर गया तो महराजगंज पुलिस ने बदलापुर का मामला बताकर पीड़ित की तहरीर नहीं लिया। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें एसपी ने थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने का आदेश दिया है। डढ़वा निवासी राजाराम का कहना है कि उसके भाई राजमणि की लड़की की शादी 13 जून को थीं। जिसमे डीजे पर नाचने को लेकर बिवाद हुआ और अजय सिंह निवासी भलुवाही उत्तम निवासी घाटमपुर पांडु निवासी भटौली थाना बदलापुर और अन्य अज्ञात ने बारातियों को मारे पीटे जिससे बाराती डर से भाग गए और मेरा भोजन खराब हो गया। इसी घटना की शिकायत जब मैं 14 जून को बदलापुर थाने में किया तो मुझे यह कहते हुए वापस कर दिया गया कि घटना महराजगंज थाना क्षेत्र की है। जब मैं महराजगंज थाने पर गया तो मुझे गाली देकर भगा दिया गया । मेरा भतीजा बदलापुर से लौट रहा था तो रेलवे क्रासिंग पर उक्त लोगो ने मारा और जान से मारने की धमकी दिया। उधर मीरगंज क्षेत्र के कसेरवा गांव में कौशाम्बी से बारात आई थी। जलपान के बाद द्वारपूजा के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। सरायख्याजा थाना क्षेत्र के बरईया गांव में खुटहन से परमानंद की बरात मंगलवार को आई थीं। डीजे पर डांस को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें संदीप, रणजीत, श्याम और नारायण सहित चार बरातियों को चोटें आई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें