खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के राऊतपुर गॉव में स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री में शनिवार को करेंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई।
श्यामलाल निषाद का पुत्र अंकित(16) सिद्धार्थ आइस फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार सुबह वह दरवाजा खोलकर फैक्ट्री में गया और आइसक्रीम लेकर वह बाहर निकला और दरवाजा बंद करने लगे। दो-तीन बार के प्रयास के बाद दरवाजा बंद हुआ लेकिन दरवाजे के बगल का के बिल कट गया था। इससे दरवाजे में करेंट उतर गया। किशोर का हाथ हैंडल से चिपक गया। गांव के सिद्धार्थ निवासी लखनेपुर की निगाह पड़ी तो वे बचाने दौड़े पड़े लेकिन करेंट का उन्हें भी झटका लग गया। ईंट से दरवाजा खोला गया। परिजन बेहोशी की हालत में उसे बदलापुर सीएचसी ले गए। प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते मे ही युवक ने दम तोड़ दिया। किशोर का शव घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।