फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टिकट लेते दलाल को आरपीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। जंघई जक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ ने एक टिकट दलाल को ट्रेन से टिकट लेकर जाते समय पकड़ लिया और चालान कर दिया।
जंघई आरपीएफ को मुखबिर से सूचना मिली की 15017 काशी एक्सप्रेस से एक व्यक्ति एक टिकटों का पैकेट लेकर जा रहा है। वह जंघई में एक व्यक्ति को सौपेगा। ट्रेन जैस जंघई स्टेशन पर पहुंची आरपीएफ इंसपेक्टर हुकुम सिंह की टीम ने एक व्यक्ति को टिकटों के पैकेट के साथ दबोच लिया। पकड़ा गया व्यक्ति सरायममरेज थाना के भेलखा गांव का अरविंद पाल है। पूछताछ में उसने बताया गया था कि कुछ लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। जंघई में उन्हें यह टिकट देना है। उनमें से एक टिकट 15018 काशी एक्सप्रेस की थी, जिस पर वाराणसी से कुर्ला तक तीन लोगों को यात्रा करनी थी। जिसका मूल्य 3600 व दूसरा टिकट 11060 गोदान एक्सप्रेस से आजमगढ से कुर्ला के लिए तीन व्यक्तियों को यात्रा करना जिसका मूल्य 2355 रुपया था। उसका रेलवे की धारा 143 के तहत चालान किया गया है। टिकटों को महाराष्ट्र प्रांत के चालीस गांव स्टेशन से निकाल कर भेजा गया था। इससे यह बात साफ हो गयी की महाराष्ट्र के जिन स्टेशन पर जहां पूर्वांचल के लोगों को यात्रा का दबाब नहीं है वहां से टिकट लेकर पूर्वांचल में भेजे जा रहे हैं। आरपीएफ जंघई के इंसपेक्टर दलाल टिकट दूसरे केंद्रों से निकलवाते हैं और हवाई जहाज या ट्रेन के जरिए रास्ते में यात्री तक पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें