सुजानगंज। रविवार को एक बाइक का टक्कर नीलगाय से हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई जिससे बाइक जलकर नष्ट हो गई। उधर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। प्रतापगढ़ के देवकली भगवा चुंगी निवासी राजु हलवाई (25) पुत्र लाला हलवाई तथा प्रतापगढ़ के ही रूपापुर निवासी अतुल शर्मा (18)पुत्र राम जगत शर्मा हलवाई का कार्य करते है । हलवाई का ही कार्य करने के लिए ये दोनों एक ही बाइक से सुबह करीब 11 बजे प्रतापगढ से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे ,गोलहनामऊ नाला के समीप अचानक एक नीलगाय से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए और बाइक कुछ दूर घिसट कर चली गई। ,अचानक बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते बाइक जलकर नष्ट हो गई। घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की सहायता से पास के ही एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।