उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है।
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ले में गुरुवार को छत से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। पक्का पोखरा मोहल्ला निवासी आसमा बेगम (38) पत्नी फिरोज अहमद के दो बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। दोनों बच्चों को नीम की पत्ती पानी में गरम कर उन्हें नहलाने के लिए वह छत पर छड़कर नीम की पत्ती तोड़ रही थी।
उसी दौरान अचानक छत की बाउंड्री ढह गई जिससे आसमा बेगम नीचे गिर पड़ी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।