फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने छापा मार कर गेहूं और महुआ लदे पकड़े ट्रक, आढ़तियों में मची अफरा-तफरी

Thu, 30 May 2019 10:49 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्र ने मंगलवार की देर शाम छापा मार कर गेहूं और महुआ लदे दो ट्रकों को पकड़ा। दोनों ट्रकों को बदलापुर पुलिस को सौंप दिया। छापेमारी की खबर से मंडी में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र की मंडी में आढ़ती धड़ाधड़ अपनी दुकान बंद कर मौके से भाग गए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आरपी मिश्रा के नेतृत्व में जिला खाद्य विपणन अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव, मंडी सचिव गुलाब सिंह व नायब तहसीलदार संतोष शुक्ला ने मंगलवार की देर शाम गल्ला मंडी में घुस रहे थे। तभी दो ट्रकों पर लदा गेहूं व महुआ जौनपुर की ओर जा रहा था।

टीम ने तत्काल दोनों ट्रकों को रुकवाया। इसके बाद उस पर लदे गेहूं व महुआ के कागजात दिखाने को कहा। चालक कागज नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने अवैध व्यापार संचरण की श्रेणी में आने के कारण दोनों ट्रकों को थाना बदलापुर पुलिस सुपुर्दगी में अग्रिम आदेश तक दे दिया है। एक ट्रक में 885 बोरी गेहूं लगा था, जिसका वजन 285 क्विंटल है।
विज्ञापन


दूसरे ट्रक में 630 बोरी महुआ पकड़ा गया, जिसका वजन 250 क्विंटल था। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व आरपी मिश्रा ने बताया कि पकड़े गये दोनों ट्रकों पर गेहूं और महुआ की जांच कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहगंज के सचिव गुलाब सिंह को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें