फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर युवती की मौत

Wed, 29 May 2019 12:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार को दोपहर खाना बनाते समय स्टोव फटने से झुलसकर किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन


दरअसल जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी शिवपूजन चौबे की पुत्री चंदन (18) अपने मामा साईनाथ के यहां महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव में रहती थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार को दोपहर में खाना बनाते समय स्टोव फट गया। उसके कपड़ों में आग लग गई। उस समय घर में कोई नहीं था। किशोरी की चीख सुनकर शोर सुनकर आस पास के लोग पहुंचे।

किसी तरह आग बुझाई लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब हादसा हुआ मृतका के मामा साईनाथ किसी काम से बाहर गए हैं लेकिन मामी चंदा गांव में ही थी। सूचना मिलने पर युवती की मां स्नेहलता, भाई सोनू समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। मंगलवार को सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महराजगंज त्रिवेणीलाल सेन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही उसकी मौत का असली कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें