बक्शा/सतहरिया। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के हंकारीपुर गांव निवासी विवेक सिंह अपने साथी शुभम सिंह के साथ रात करीब एक बजे किसी कार्यक्रम से वापस घर आ रहे थे। फतेहगंज बाजार के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विवेक सिंह (28) को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल शुभम का इलाज चल रहा है । ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया। सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी कमलेश मिश्र शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे सतहरिया से अपने घर जा रहे थे। वह बाइक से उचौरा के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया।